Mango cultivation | आम की खेती

0

                                            आम (Mango)

आम का वानस्पतिक नाम - मेंजीफेरा इंडिका
 फैमिली - एनाकार्डिएसी
 उत्पत्ति स्थान - इण्डो बर्मा क्षेत्र माना जाता है
आम फलों का राजा कहलाता है| यह भारत का राष्ट्रीय फल है| भारत आम का विश्व में सबसे अधिक उत्पादक व निर्यातक देश है| आम के पेड़ में द्वीलिंगी एवम् एकलिंगी नर पुरुष एक ही पेड़ पर पैदा होते हैं |इनके पके फल विटामिन A तथा C के उत्पन्न स्रोत हैं| भारत में आम के पांच शीर्ष उत्पादक राज्य हैं|
 1. उत्तर प्रदेश,
2. आंध्र प्रदेश ,
3 .बिहार ,
4 .कर्नाटक ,
5 .तमिलनाड
आम के प्रसारण की व्यावसायिक विधि बीनियर ग्राफ्टिंग
इसके परागण के लिए घर की मक्खियों का विशेष योगदान है 

प्रमुख किस्में

A. आम्रपाली-  इस किस्म का विकास दशहरी एवं नीलम के क्रश से भारतीय कृषि अनुसंधान संस्था (I.A.R.I) नई दिल्ली द्वारा किया गया इस जाति के पौधे बौने होते हैं| फलों में कैरोटीन की मात्रा अधिक पाई जाती है| यह किस्म  सघन बागवानी के लिए अच्छी होती है| इसके 1600 प्रति हेक्टेयर तक लगाए जाते हैं इसे किचन गार्डन प्रजाति की संघ भी दी जाती है| यह एक नियमित फल वाली प्रजाति है
B. मल्लिका-  इस किस्म का संग्रहण नई दिल्ली( I.A.R.I) द्वारा किया गया| यह प्रजाति गुच्छा रोग से प्रभावित होती है
C. सिंधु-  यह एक नई किस्म है यह महाराष्ट्र द्वारा निकाली (रत्ना × अल्फांसो) गई है| इस किस्म के फल में गुठली नहीं पाई जाती है यह विश्व की एकमात्र बीज रहित प्रजाति है
D. निरंजन-  यह एक वेमौसमी किस्म है इस किस्म के पेड़ जून जुलाई से नियमित फलते हैं
E. लंगड़ा-  यह उत्तर प्रदेश तथा बिहार की प्रसिद्ध किस में है किस किस में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है
F. नीलम-  यह एक अधिक पकने वाली किस्म है यह किस दक्षिण भारत में  वर्ष में दो बार फल देती है

आम के प्रमुख रोग और उनका रोग कारक एवं नियंत्रण पूरी जानकारी के लिया क्लिक करे 

मुख्य बिंदु (Importance point)

1*  विटामिन सी एवं कैरोटीन की समृद्ध स्रोत वाली आम की नवीन दीक्षित किसमें हैं |पूसा श्रेष्ठ, पूस प्रतिमा,
 पूसा लालिमा   एवं पूसा  पीतांबर( I.A.R.I)
2*  भारत में आम की निर्यातक किस्में  अल्फांसो  केसर एवं गुलाबखास है तमिलनाडु राज्य के कन्याकुमारी जिले में वर्ष में आम की दो फसल ली जाती है आम के शीर्ष 10 उत्पादक राष्ट्रों  में ब्राजील में आम की उत्पादकता संसार में सर्वाधिक पाई जाती है| किंतु उत्पादन की दृष्टि से भारत संसार में प्रथम स्थान रखता है
3*  तोतापुरी नीलम आम्रपाली  आदि आम की नियमित फसल वाली प्रजाति है|
4*  गुच्छा तथा स्पंजी ऊतक रोग आम के प्रमुख रोग हैं इसके अलावा नाम में एकंतारिक  फलन की समस्या भी पाई जाती है | मिली बग आम का प्रमुख हानिकारक कीट है इस फल का आंतरिक ऊतक क्षय  रोग बोरान की कमी से होता है
 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)